आध्यात्मिक ऊर्जा, एकता और बहनचारे से सराबोर रही पुणे से शेगांव तक की विशेष यात्रा
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO लेडीज़ विंग पुणे द्वारा अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तथा शेगांव गजानन महाराज के दर्शन हेतु एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा का भव्य आयोजन उत्साहातीत वातावरण में संपन्न हुआ। JITO पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ तथा चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में पूरी यात्रा सफलतापूर्वक संचालित हुई।
इस ट्रिप का नेतृत्व अध्यक्ष एकता भंसाली, सेक्रेटरी पूजा राठौर, सचिव रिटा जैन एवं ट्रेज़रर वंदना राठौर ने किया। 27 नवंबर को पुणे से प्रस्थान के बाद यात्रा का प्रथम पड़ाव अहिल्यानगर रहा, जहाँ JITO चैप्टर द्वारा शानदार मेहमाननवाज़ी के साथ सदस्यों का स्वागत किया गया।
स्वादिष्ट रात्रिभोज ने यात्रा की शुरुआत को यादगार बना दिया। 28 नवंबर की सुबह पूर्ण विधि-विधान से की गई पूजा ने सभी सदस्यों को आध्यात्मिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इस दिन का ड्रेस कोड “शेड्स ऑफ़ पिंक” रखा गया था, जिसने समूह की एकता, उत्साह और समन्वय को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया।
इसके पश्चात अकोला पहुँचने पर लकीशा मरलेचा द्वारा आयोजित स्वादिष्ट हाई-टी और गर्मजोशी भरे स्वागत ने सभी को प्रभावित किया। यात्रा के दौरान शॉपिंग की रंगत और “गर्ल्स लाइक टू स्विंग” जैसी मस्ती भरी गतिविधियों ने यात्रा के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया।
इसी क्रम में अकोला JITO चैप्टर के साथ पुणे–अकोला की संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। ठंडी रात में शेगांव गजानन महाराज के दिव्य दर्शन ने सभी को आध्यात्मिक सुकून और भावपूर्ण संतोष प्रदान किया।
इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अर्चना कोचर, भावना ओस्तवाल, वंदना राठोड, रीता जैन, पूजा राठोड, एकता भन्साळी, सुजाता बगमार, सारिका मुथा, खुशाली चोरडिया, लकीशा मर्लेचा का विशेष धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ।
सदस्यों का भावपूर्ण अनुभव – अंतरिक्षजी की यह यात्रा सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने वाला सुंदर आध्यात्मिक अनुभव थी। हर कदम और हर प्रार्थना ने विश्वास, एकता एवं बहनचारे को और प्रगाढ़ किया। JITO बहनों के प्रेम, सहयोग और उत्साह को सदैव याद रखा जाएगा।



















